राजदरी–देवदरी में सख्ती: जलेबिया मोड़ से शुरू हुई चेकिंग, आधार कार्ड के बिना नहीं मिलेगी एंट्री

नौगढ़ (चंदौली)। सावन के मौसम में राजदरी–देवदरी जलप्रपात पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और कड़ा कर दिया है। अब जलप्रपात की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बिना पहचान पत्र के आने वाले लोगों … Read more

नौगढ़ के रिठिया विद्यालय में भू-जल सप्ताह कार्यक्रम आयोजितः ‘एक लोटा पानी बचाएं’ अभियान से जल संरक्षण का संदेश

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय रिठिया में मंगलवार को एक वृहद जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम काशी वन्य जीव प्रभाग, रामनगर के प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिव शंकर के निर्देश पर चल रहे भू-जल सप्ताह (16 से 22 जुलाई 2026) के तहत जयमोहनी रेंज द्वारा आयोजित किया गया था। … Read more

नोनवट में वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ, सात दिनों तक सीड बॉल के माध्यम से होगा पौधरोपण

नौगढ़ (चंदौली)। सेव द अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को नौगढ़ विकासखंड के ग्राम नोनवट में वृहद वृक्षारोपण अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान के तहत आगामी सात दिनों तक लगातार सीड बॉल (बीज गेंद) के माध्यम से वृक्षारोपण किया जाएगा। कार्यक्रम … Read more

राजदरी जलप्रपात पर बढ़ी सैलानियों की भीड़, कैंटीन और फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा न होने से हो रही परेशानी

नौगढ़ (चंदौली)। मानसून के आगमन के साथ ही चंद्रप्रभा वन्य जीव अभयारण्य स्थित राजदरी जलप्रपात पर सैलानियों की आवाजाही तेजी से बढ़ गई है। जिले के अलावा वाराणसी, मिर्जापुर और आसपास के जनपदों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। झरने की मनमोहक छटा पर्यटकों को आकर्षित कर … Read more

नौगढ़ में शिक्षकों को कैशलेस हेल्थ कार्ड मिले, मुख्यमंत्री शिक्षक चिकित्सा योजना का शुभारंभ, स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ

चंदौली जिले के नौगढ़ ब्लॉक सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस हेल्थ कार्ड वितरित किए गए। नौगढ़ ब्लॉक सभागार में मुख्यमंत्री द्वारा वाराणसी से किए गए योजना के शुभारंभ का सजीव प्रसारण दिखाया गया, जिसे बड़ी संख्या में उपस्थित … Read more

नौगढ़ में सर्पदंश से 35 वर्षीय महिला की मौत, मानसिक रूप से बीमार पति और तीन बेटियों को छोड़ गई मीना

चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में सर्पदंश से 35 वर्षीय मीना देवी की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मीना अपने परिवार की एकमात्र सहारा थीं। उनके निधन के बाद मानसिक रूप से अस्वस्थ पति और तीन मासूम बेटियां बेसहारा हो गई … Read more

फरार पशु तस्कर पर नौगढ़ पुलिस का शिकंजा, मुनादी कर घर पर चस्पा किया कोर्ट का नोटिस

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव में फरार चल रहे पशु तस्कर के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार को पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर मुनादी कराई और आरोपी के घर न्यायालय का नोटिस चस्पा किया, ताकि उसे जल्द से जल्द न्यायालय में उपस्थित होने के लिए सूचित किया … Read more

नौगढ़ में जहरीला पानी पीकर 10 बकरियों की मौत, पशुपालक को नुकसान, नदी में मछली मारने वाला जहर मिलाने का आरोप

चंदौली नौगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंगरही के हथिनी गांव में गुरुवार को नदी का पानी पीने के बाद 10 बकरियों की मौत हो गई। पशुपालक ने आरोप लगाया है कि नदी के पानी में मछली पकड़ने के लिए जहरीला पदार्थ मिलाया गया था। हथिनी गांव निवासी विक्रम यादव अपनी बकरियों को चराने के … Read more

वन विभाग के कब्जे में कैद हुआ नौगढ़ का ऐतिहासिक चंद्रकांता किला, पर्यटकों के लिए बंद, अधिकारियों का विश्राम स्थल बनकर सिमटा ऐतिहासिक किला

चंदौली जिले के नौगढ़ कभी इतिहास प्रेमियों, पर्यटकों और विद्यार्थियों के आकर्षण का केंद्र रहा नौगढ़ का ऐतिहासिक चंद्रकांता किला आज अपनी पहचान खोने की कगार पर खड़ा दिखाई दे रहा है। विजयगढ़ की राजकुमारी चंद्रकांता और नौगढ़ के राजकुमार वीरेंद्र सिंह की अमर प्रेमगाथा से जुड़ा यह ऐतिहासिक किला अब आम लोगों की पहुंच … Read more

नौगढ़ में पशुओं से भरी बोलेरो पलटी, चालक फरार, चार बैल बरामद, पशु तस्करी का मुकदमा दर्ज

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के बसौली मोड़ पर शुक्रवार देर रात पशुओं से भरी एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद वाहन चालक समेत उस पर सवार अन्य लोग मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रमोद कुमार … Read more