Trending News
महीनों से बंद पड़े हैं सैकड़ों पंप, लाखों के खर्च पर उठे सवाल,नौगढ़ में खराब हैंडपंपों की मरम्मत के नाम पर भुगतान सोनभद्र आरटीओ में अवैध वसूली का बड़ा आरोप, गिट्टी-बालू वाहनों से 5000 मासिक एंट्री फीस वसूलने का खेल बनवासी सेवा आश्रम में तीन दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सोनभद्र में वृहद रोजगार मेले में 1031 युवाओं को मिला जॉब ऑफर, 50 से अधिक कंपनियों ने लिया भाग केंद्रीय औषधि भंडार रॉबर्ट्सगंज में बाहरी व्यक्ति के हाथ में लेखा-जोखा, सीसीटीवी एक माह के डिटेल की जांच की उठी मांग यातायात माह में सोनभद्र पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

“सड़क से सदन तक महिलाओं को सम्मान देने का कर रहें काम – जिलाअध्यक्ष राम निहोर यादव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समाजवादी पार्टी ने मनाई स्व. फूलन देवी की जयंती

सोनभद्र। सोमवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर स्वर्गीय फूलन देवी की जयंती मनाई गई और इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय और वंचितों के अधिकारों की बुलंद आवाज, अन्याय एवं शोषण के विरुद्ध संघर्ष की प्रतीक स्वर्गीय फूलन देवी एक ऐसी महिला थीं जिन्हें अपना हक पाने के लिए घर छोड़कर जंगल का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने जंगल से अपनी लड़ाई लड़ी।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव ने स्व. फूलन देवी को जंगल से लाकर सदन तक पहुंचाने का काम किया। इसके बावजूद कुछ अराजक तत्वों द्वारा उन्हें नहीं बख्शा गया।
राम निहोर यादव ने कहा कि श्रद्धेय नेताजी के रास्ते पर चलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज हर महिला को सड़क से सदन तक सम्मान देने का काम कर रहे हैं। इसलिए हम सभी समाजवादियों की जिम्मेदारी है कि हर वर्ग की गरीब महिलाओं का सम्मान करें और उन्हें आगे बढ़ाएं।
इस मौके पर पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, संजय यादव, मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, कृपाशंकर चौहान, अशोक पटेल, जिलाध्यक्ष अजीत यादव, उमेश पाल, जयप्रकाश सिंह, गुलाम यासीन, मनोज कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा, भूपेंद्र सेन, संजय कुमार, रवि प्रकाश, अतुल दुबे, महिला सभा जिलाध्यक्ष गीता गौर, सत्यम पांडे, अंकित, राजनाथ, बाबूलाल यादव, फारूक अली, जिलानी, विजय चौहान, हिदायत उल्ला खान, प्रमोद, दीपक केसरी, दिनेश सरोज, प्रदीप के साथ दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?