राष्ट्रीय लोकदल में नई नियुक्तियों से संगठन को मजबूती:राम सेवक सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंद्रभान पटेल जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, पवन शुक्ला प्रयागराज क्षेत्र के महासचिव नियुक्त

सोनभद्र। सोमवार को रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित युवा मोर्चा कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल में नई नियुक्तियों को लेकर चर्चा की गई। केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठन को सशक्त व गतिशील बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं।
वही चंद्रभान सिंह पटेल को राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ, सोनभद्र का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ,पवन शुक्ला को युवा राष्ट्रीय लोकदल में प्रयागराज क्षेत्र का महासचिव नियुक्त कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश सचिव राम सेवक सिंह ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके समर्पण और मेहनत का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि चंद्रभान सिंह पटेल और पवन शुक्ला निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करेंगे तथा किसानों, युवाओं और आमजन की आवाज को मजबूती से उठाएंगे।


युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा कर्मठ एवं जमीनी कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपना संगठन की दूरदर्शी सोच का परिचायक है। इससे सोनभद्र और प्रयागराज क्षेत्र में पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा।
कार्यकर्ताओं ने इन नियुक्तियों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि संगठन निरंतर मजबूत होगा और पार्टी की विचारधारा को जनता के बीच प्रभावी ढंग से पहुंचाने का काम करेगा।
इस मौके पर अशोक देव, उमाकांत देव, प्रभु नारायण, घमेन्द, जिलाध्यक्ष व्यापार सचिन गुप्ता, जिलाध्यक्ष छात्र सूरज चौबे, गुड्डू माली, विजय केसरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?