Trending News
सोनभद्र आरटीओ में अवैध वसूली का बड़ा आरोप, गिट्टी-बालू वाहनों से 5000 मासिक एंट्री फीस वसूलने का खेल बनवासी सेवा आश्रम में तीन दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सोनभद्र में वृहद रोजगार मेले में 1031 युवाओं को मिला जॉब ऑफर, 50 से अधिक कंपनियों ने लिया भाग केंद्रीय औषधि भंडार रॉबर्ट्सगंज में बाहरी व्यक्ति के हाथ में लेखा-जोखा, सीसीटीवी एक माह के डिटेल की जांच की उठी मांग यातायात माह में सोनभद्र पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना विश्व कन्या महाविद्यालय में चतुर्थ ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान से सम्मानित हुईं मनीषा कुलश्रेष्ठ

सोनभद्र आरटीओ में अवैध वसूली का बड़ा आरोप, गिट्टी-बालू वाहनों से 5000 मासिक एंट्री फीस वसूलने का खेल

IMG 20261118 200947
IMG 20261118 200947

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  फिटनेस के नाम पर 6500 तक वसूली, बिना रसीद हो रहा लेनदेन, सीसीटीवी जांच की उठी मांग

सोनभद्र। जनपद के उप सम्भागीय परिवहन विभाग में कथित अवैध वसूली का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार गिट्टी-बालू लदे छोटे-बड़े वाहनों से एंट्री फीस के नाम पर करीब पांच हजार रुपये प्रतिमाह वसूले जा रहे हैं। वहीं वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र के नाम पर भी वाहन स्वामियों से छह हजार से साढ़े छह हजार रुपये तक लिए जाने का आरोप है।सूत्रों का दावा है कि पहले वाहनों का फिटनेस महज 1500 से 2000 रुपये में हो जाता था, जिसमें करीब 900 रुपये की रसीद भी दी जाती थी। लेकिन फिटनेस की प्रक्रिया निजी एजेंसियों के हाथों में जाने के बाद वसूली की रकम कई गुना बढ़ने की बात सामने आ रही है। आरोप है कि निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त ली जा रही रकम की कोई रसीद वाहन स्वामियों को नहीं दी जाती। इतना ही नहीं, यदि फिटनेस के समय वाहन मौके पर मौजूद नहीं होता तो करीब 9500 रुपये तक वसूले जाने की चर्चा है। सूत्रों की मानें तो प्रतिदिन 50 से 60 वाहनों का फिटनेस किया जाता है। ऐसे में प्रतिदिन होने वाले लेनदेन और कथित अतिरिक्त वसूली की रकम जांच का विषय बनी हुई है। बताया जाता है कि यूपी-64 पंजीकरण वाले वाहनों को कुछ रियायत दी जाती है, जबकि बाहरी जनपदों के वाहनों से मनमाने तरीके से एंट्री फीस वसूले जाने का आरोप है। सवाल यह है कि यदि फिटनेस और एंट्री फीस के नाम पर निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि ली जा रही है तो इसकी निगरानी कौन कर रहा है? बिना रसीद होने वाले इस कथित लेनदेन पर विभागीय अधिकारी मौन क्यों हैं? पूरे मामले में परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराकर कथित अवैध वसूली पर अंकुश लगाने की मांग उठने लगी है।

वहीं कांग्रेस पूर्व प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने बताया कि भाजपा सरकार में उप सम्भागीय परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार खुलेआम किया जा रहा है। अधिकारी, कर्मचारी व बाहरी सिंडिकेट दलालों के माध्यम से सोनभद्र आरटीओ विभाग में खुलेआम आम जनमानस के साथ लूट की जा रही है। संबंधित अधिकारी मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज व कागजों की जांच कर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई कब करेगी, इसका कोई जवाब नहीं है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?