म्योरपुर के रासपहरी में अर्ध-सघन मत्स्य पालन को मिली नई रफ्तार, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगा उत्पादन
म्योरपुर (सोनभद्र)। यूपी डास्प-यूपी एग्रीज परियोजना के तहत मत्स्य पालन को नई रफ्तार मिली है। परियोजना के अंतर्गत अर्ध-सघन मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत रासपहरी में 16 मत्स्य पालक किसानों को लाभान्वित किया गया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक तरीके से मछली उत्पादन बढ़ाना और किसानों की आय को दोगुना करना है। किसानों को आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रबंधन और वैज्ञानिक पद्धतियों की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे कम लागत में अधिक उत्पादन ले सकें।
कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. संजय कुमार पांडेय, उप प्रबंधक (मत्स्य) पाटेश्वरी प्रसाद वर्मा, टेक्निकल असिस्टेंट राजेश कुमार, प्रदीप कुमार व विपुल चौधरी मौजूद रहे।
वहीं नाबार्ड द्वारा संचालित म्योरपुर एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के सीईओ सुनील कुमार, डायरेक्टर रीता देवी, रमाशंकर समेत बड़ी संख्या में मत्स्य पालक किसान उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने कहा कि यूपी एग्रीज परियोजना से ग्रामीण आजीविका मजबूत होगी और जनपद में मत्स्य उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।









