प्रभारी मंत्री बोले, कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिला कार्यसमिति बैठक में मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने व संचालन जिला महामंत्री संतोष शुक्ला ने किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को जनजागरूकता के साथ अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। बैठक में मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अभियान के तहत नए एवं युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने, पात्र नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा मतदाता सूची में नाम, पता एवं अन्य विवरणों की त्रुटियों को दुरुस्त कराने पर विशेष चर्चा हुई। साथ ही अभियान को जनपद के सभी मंडलों एवं बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया।
जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर बेहतर समन्वय आवश्यक है। सभी कार्यकर्ता निर्धारित जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अभियान को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएं।
भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने आये हुए सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करें तथा बूथ स्तर पर अभियान की नियमित निगरानी करें।
इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या, क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, ओंकार केशरी, तीरथराज, नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नागेश्वर देव पाण्डेय, रामलखन सिंह, ज्योति खरवार, अमरेश चेरो, क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा अभय सिंह पटेल, क्षेत्र मंत्री किसान मोर्चा सुनील सिंह, विधानसभा प्रभारी संतोष शुक्ला, संतोष खरवार, अनिल तिवारी, अमित सिंह, विस्तारक धर्मेन्द्र कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष शंभू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, महेश्वर चन्द्रवंशी, सरजू बैसवार, विशाल पाण्डेय, अमरेश पटेल, जिला महामंत्री शारदा खरवार,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा विश्वकर्मा,अशोक मौर्या, जिला मंत्री अनिल सिंह, प्रसन्न पटेल, मनोज सोनकर, मणिकर्णिका कोल, सुषमा गोंड, मंजू गिरी, प्रमिला जायसवाल, मनोज सिंह बबलू, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, अमन वर्मा, बलराम सोनी, विवेक तोमर सहित सभी मण्डल अध्यक्ष/प्रभारी, मोर्चा के क्षेत्र व प्रदेश पदाधिकारीगण आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।









