10 लाख की लागत से होगा स्थल का सौंदर्यीकरण, दुद्धी विधानसभा की 10 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुआ कार्य

IMG 20261117 WA0012
IMG 20261117 WA0012

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत कुंडाडीह में भूमि पूजन

म्योरपुर, सोनभद्र। डॉ. भीमराव अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत मंगलवार को कुंडाडीह ग्राम पंचायत में ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने भूमि पूजन कर विकास कार्य की शुरुआत की।
उन्होंने बताया कि राज्य मंत्री संजीव गोंड ने उनके प्रस्ताव पर विधानसभा दुद्धी की 10 ग्राम पंचायतों में योजना के तहत कार्य स्वीकृत कराया है। कुंडाडीह में 10 लाख रुपये की लागत से स्थल का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसमें म्योरपुर ब्लॉक की सात, दुद्धी की दो और बभनी की एक ग्राम पंचायत शामिल है।
इस दौरान ग्राम प्रधान सुरेंद्र, बबलू सिंह, दीवान सिंह, बीनेश कुमार, विद्यार्थी गौतम, शिवशंकर, बुद्धिनारायण, लक्ष्मी देवी, पूजा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?