निःशुल्क नेत्र-स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, बिना हेलमेट-सीट बेल्ट वाहन न चलाने की दी गई सीख
सोनभद्र। मंगलवार को यातायात माह नवंबर के जागरूकता कार्यक्रम के तहत जयपुरिया विद्यालय में छात्र-छात्राओं की गोष्ठी कर यातायात के विषय में पंपलेट बांटकर जागरूक किया गया। साथ ही साथ यातायात नियम के पालन हेतु शपथ भी दिलवाई गई।
प्रभारी निरीक्षक यातायात नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर यातायात माह नवंबर 2026 के क्रम में मधुपुर में वाहन चालकों को निःशुल्क नेत्र/स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। इस दौरान वाहन चालकों को बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, शराब पीकर वाहन न चलाने हेतु जागरूक किया गया तथा समस्त चालकों से अधिक से अधिक संख्या में आकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने हेतु अपील की गई।
उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन ही जीवन की सुरक्षा है। छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। सभी वाहन चालक हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग करें और नशे की हालत में वाहन न चलाएं।
इस दौरान यातायात उपनिरीक्षक तीरथ लाल, भरत राय, हेड कांस्टेबल सुनील यादव, बबलू यादव, वीरेंद्र कुमार पाठक व अजय कुमार एवं अन्य सहयोगी यातायात टीम मौजूद रही।









