महीनों से बंद पड़े हैं सैकड़ों पंप, लाखों के खर्च पर उठे सवाल,नौगढ़ में खराब हैंडपंपों की मरम्मत के नाम पर भुगतान

image editor output image 571952230 1795066373854
image editor output image 571952230 1795066373854

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में महीनों से सैकड़ों हैंडपंप खराब पड़े हैं। आरोप है कि उनकी मरम्मत और रिबोर के नाम पर लाखों रुपये का भुगतान किया गया है।

नौगढ़ ब्लॉक के कई गांवों में हैंडपंप लंबे समय से बंद हैं। लोगों को पानी के लिए दूसरे इंतजामों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

आरोप है कि सरकारी फाइलों में हैंडपंपों की मरम्मत और रिबोर दिखाया गया, जबकि मौके पर काम नहीं हुआ। फर्जी बिल और वाउचर के जरिए सरकारी खजाने से लाखों रुपये निकालने का भी आरोप है।

ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों और संबंधित विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बिना काम कराए भुगतान इन लोगों की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?