नगर में 24 दिसंबर से गूंजेंगी मानस की चौपाइयां, 9 दिवसीय नवाह पाठ महायज्ञ की तैयारियां तेज

IMG 20261119 WA0019
IMG 20261119 WA0019

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

काशी के पंडित सूर्य लाल मिश्र के आचार्यत्व में 111 भूदेव करेंगे संगीतमय पाठ, 2 जनवरी को भंडारा शोभायात्रा से होगा समापन

सोनभद्र। नगर के श्री रामलीला मैदान स्थित सभागार में बुधवार की देर रात श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गत वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के साथ ही आयोजन के 32वें वर्ष की तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन ने जानकारी दी कि महायज्ञ का यह 32वां वर्ष होगा, जो 24 दिसंबर 2026 से प्रारंभ होकर 1 जनवरी 2027 तक चलेगा, जबकि 2 जनवरी 2027 को विशाल भंडारे और भव्य शोभायात्रा के साथ आयोजन का समापन होगा। वहीं रात्रि 9 बजे से आरटीएस क्लब मैदान में मधुरिमा साहित्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर 2026 को रात्रि 10:00 बजे श्री राम दरबार की मूर्ति की स्थापना की जाएगी और 24 दिसंबर से 1 जनवरी तक प्रतिदिन प्रातः पूजन, आरती तथा प्रसाद वितरण होगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में काशी से पधार रहे श्री रामचरितमानस के मर्मज्ञ पंडित सूर्य लाल मिश्र के आचार्यत्व में 111 भूदेवों द्वारा श्री रामचरितमानस का संगीतमय पाठ किया जाएगा।
समिति के महामंत्री सुशील पाठक ने बताया कि प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से सुप्रसिद्ध कथावाचकों के माध्यम से श्री रामकथा का संगीतमय वाचन कराया जाएगा, जिससे नगर का वातावरण भक्तिमय बना रहेगा। बैठक के दौरान वर्ष 2026-27 के श्री रामचरितमानस नवाह पाठ से संबंधित आय-व्यय का विस्तृत विवरण महामंत्री सुशील पाठक एवं कोषाध्यक्ष शिशु त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से प्रस्तुत किया।
बैठक के अंत में संरक्षक इंद्रदेव सिंह ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
बैठक में संरक्षक इंद्रदेव सिंह, कृपा नारायण मिश्र, डॉ. जेएस चतुर्वेदी, हरीश अग्रवाल, रमेश मिश्रा, अवधेश पांडे, अमरनाथ शुक्ला, राहुल श्रीवास्तव, सदस्यगण के रूप में जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एडवोकेट अजीत सिंह भंडारी, सुरेश पाठक, किशोर केडिया, अजय शुक्ला, नरेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार तिवारी, नवल बाजपेई, नरेंद्र गर्ग, राजेश बंसल, धर्मराज सिंह, संतोष सिंह, डॉक्टर हेमराज पांडे, रमाकांत शुक्ला, अनिल द्विवेदी, चंदू केजरीवाल, बबलू शुक्ला, विमलेश सिंह, रविंद्र पाठक, सुधाकर द्विवेदी, राजेश जायसवाल, आचार्य डॉक्टर शिव कुमार शास्त्री, सुंदर केसरी, प्रशांत जैन, संजय जयसवाल, राजेंद्र केसरी, रामविलास, सनी, सनी पाठक, हर्षवर्धन, कुशल त्रिपाठी और शुभम शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?