विश्व शौचालय दिवस पर बिड़ला विद्या मंदिर में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, कठपुतली नाटक से दिया संदेश

IMG 20261119 WA0020
IMG 20261119 WA0020

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

खुले में शौच से फैलने वाली बीमारियों के प्रति किया जागरूक, बच्चों ग्रामीणों ने ली स्वच्छता की शपथ

म्योरपुर (सोनभद्र)। विश्व शौचालय दिवस पर बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में हिंडाल्को जनसेवा ट्रस्ट की ओर से स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
कठपुतली नाटक और लोक गीतों के माध्यम से बच्चों को स्वच्छ शौचालय के उपयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता और बीमारियों से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। कलाकारों ने रोचक अंदाज में समझाया कि शौचालय का नियमित उपयोग और हाथ धोने की आदत किस तरह कई बीमारियों से बचा सकती है। खुले में शौच से फैलने वाले संक्रमण, जलजनित बीमारियों और पर्यावरण प्रदूषण के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने स्वच्छता से जुड़े सवालों के जवाब दिए और अपने गांव-मोहल्ले को साफ रखने का संकल्प लिया। बच्चों और ग्रामीणों ने स्वच्छता का पालन करने और दूसरों को भी प्रेरित करने की शपथ ली।
इस दौरान हिंडाल्को से सुभाषित, अजय, शिवसतनामी, नितिन मालवीय, प्रधानाचार्य दयाशंकर विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान संगीता देवी, गणेश जायसवाल, स्वच्छता कार्यकर्ती कनकलता सहित ट्रस्ट के अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?