11 हजार वोल्ट लाइन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, चार बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के सेमरा ग्राम पंचायत में शुक्रवार दोपहर लगभग 02 बजे के बीच 11 हजार वोल्ट विद्युत तार में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। इस हादसे में किसान अशोक चौरसिया पुत्र मेघनारायण तथा भगवानदास की गेहूं की फसल और पुआल जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार … Read more

नौगढ़ पुलिस की बड़ी करवाई, गोतस्करी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, चन्द्रप्रभा डैम के जंगल से 6 गोवंश बरामद

चंदौली पुलिस ने गोतस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। नौगढ़ थाना पुलिस टीम ने चन्द्रप्रभा डैम के पास जंगल से छह गोवंश भी बरामद किए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, नौगढ़ थाना पुलिस टीम 16 अप्रैल 2026 को करीब 2:05 बजे गश्त पर … Read more

नौगढ़ में 70% बने पांटून पुल पर वन विभाग ने लगाई रोक, कोठी घाट में रुका काम, 10 गांवों के हजारों लोगों की कनेक्टिविटी कटी

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र स्थित कोठी घाट पर बन रहे पांटून पुल के निर्माण कार्य पर वन विभाग ने रोक लगा दी है। इस पुल का निर्माण लगभग 82 लाख रुपये की लागत से हो रहा था और इसका 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका था। वन विभाग की इस कार्रवाई से स्थानीय … Read more

नौगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14.739 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ा प्रहार करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कहुआ घाट पुल पर देर रात की गई, जहां पुलिस ने लगभग 14.739 किलोग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की। जानकारी के अनुसार, … Read more

नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में साइबर अपराध जागरूकता संगोष्ठी, छात्र-छात्राओं को दिए गए सुरक्षा के महत्वपूर्ण टिप्स

चंदौली जिले के नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 के तहत गुरुवार को साइबर अपराध जागरूकता विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने अपने संबोधन में साइबर अपराध … Read more

नौगढ़ में जर्जर बिजली तार गिरने से 15 बीघा गेहूं की फसल खाक, किसानों में रोष

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत हनुमानपुर गांव में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जब जर्जर बिजली का तार टूटकर खेत में गिर पड़ा। तार गिरते ही शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसमें लगभग 15 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। … Read more

नौगढ़ में हाईटेंशन तार गिरने से व्यक्ति की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के टिकुरिया गांव में रविवार देर रात एक व्यक्ति की बिजली का तार गिरने से मौत हो गई। 42 वर्षीय संजय यादव पर 11 हजार वोल्ट का जर्जर तार टूटकर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ ले गए, जहां … Read more

स्कूल चलो अभियान को मिली रफ्तार, नौगढ़ में अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संचालित “स्कूल चलो अभियान” के तहत जागरूकता गतिविधियों को गति दी गई। इसी क्रम में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने अभियान वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने लोगों से अपील … Read more

बहन के घर आये युवक को मैजिक ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से हुआ घायल, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

पुलिस का कहना है कि दोनो पक्षो के बीच सुलह- समझौता हो गया है परिजनों का आरोप पुलिस बना रही है सुलह समझौते का दबाव 01 अप्रैल को चकरघट्टा थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव की रात साढ़े आठ बजे की घटना चंदौली(उत्तर प्रदेश)। जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव में अपने बहन के … Read more

नौगढ़ में पति-पत्नी के विवाद में युवक ने खाया जहर, हालत बिगड़ी, इलाज के बाद खतरे से बाहर

चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बोझ गांव में पति-पत्नी के आपसी विवाद के चलते एक युवक द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, बोझ गांव निवासी युवक का … Read more