ग्रामीणों ने प्रदूषण विभाग से कार्रवाई की मांग की
म्योरपुर, सोनभद्र । म्योरपुर विकासखंड के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग स्थित रनटोला में शुक्रवार को ट्रकों द्वारा जगह-जगह राखड़ गिराए जाने से क्षेत्र में वायु प्रदूषण फैल रहा है। साथ ही सड़क दुर्घटना की संभावना भी बढ़ गई है।धूल के कारण वाहन चालकों को परेशानी
स्थानीय लोगों ने बताया कि राखड़ गिरने से सड़क पर धूल उड़ रही है। इसके कारण दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को साफ दिखाई नहीं दे रहा है।घुमावदार मोड़ पर बढ़ा खतरा
ग्रामीणों के अनुसार इस जगह सड़क पर घुमावदार मोड़ है। धूल के कारण विजिबिलिटी कम होने से यहां दुर्घटना की संभावना और अधिक बढ़ गई है। ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
इस समस्या को लेकर आनंददेव, अरविंद, प्रेमप्रकाश, प्रशांत दुबे, दीपक, राधे यादव, मानिकचंद्र, राजकुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रदूषण विभाग से इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि राखड़ का सड़क पर गिरना न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि आम जनजीवन और यातायात सुरक्षा के लिए भी खतरा बना हुआ है।





