नौगढ़ पुलिस की बड़ी करवाई, गोतस्करी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, चन्द्रप्रभा डैम के जंगल से 6 गोवंश बरामद

चंदौली पुलिस ने गोतस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। नौगढ़ थाना पुलिस टीम ने चन्द्रप्रभा डैम के पास जंगल से छह गोवंश भी बरामद किए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, नौगढ़ थाना पुलिस टीम 16 अप्रैल 2026 को करीब 2:05 बजे गश्त पर … Read more

नौगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14.739 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ा प्रहार करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कहुआ घाट पुल पर देर रात की गई, जहां पुलिस ने लगभग 14.739 किलोग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की। जानकारी के अनुसार, … Read more

नौगढ़ में हाईटेंशन तार गिरने से व्यक्ति की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के टिकुरिया गांव में रविवार देर रात एक व्यक्ति की बिजली का तार गिरने से मौत हो गई। 42 वर्षीय संजय यादव पर 11 हजार वोल्ट का जर्जर तार टूटकर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ ले गए, जहां … Read more

नौगढ़ महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर एक दिवसीय एनएसएस शिविर, छात्रों ने ली शपथ

चंदौली जिले के नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के तहत “नशा मुक्त भारत अभियान” विषय पर एक जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें नशे के दुष्प्रभावों और समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक असर पर विस्तार से चर्चा हुई। संगोष्ठी के … Read more

नौगढ़ में पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन का सख्त रुख

चंदौली जिले के नौगढ़ कस्बे में गुरुवार की शाम यातायात व्यवस्था सुधारने और आमजन को सुगम आवागमन प्रदान करने के उद्देश्य से एक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया गया। क्षेत्राधिकारी नामेंद्र कुमार और नौगढ़ थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार यादव ने पुलिस और पीएससी बल के … Read more

नौगढ़ में वन भूमि से अतिक्रमण मुक्त कराने की बड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी एवं डीएफओ के निर्देश पर, 12 बीघा वन क्षेत्र कराया गया मुक्त

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वन भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार को सख्ती के साथ चलाया गया। मझगाई रेंज के चकरघट्टा वीट अंतर्गत भैसोड़ा कंपार्टमेंट संख्या–6, दानौगढ़ा वन क्षेत्र में रेंजर अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में 12 बीघा वन भूमि को अतिक्रमणमुक्त … Read more

नौगढ़ में कुएं से मिला युवक का शव,रिलायंस बायो एनर्जी प्लांट कंपनी का इलेक्ट्रीशियन, तीन दिन से थे लापता, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली जिले के नौगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब कुएं में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि यह शव रिलायंस बायो एनर्जी प्लांट कंपनी में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत अतुल तिवारी उम्र 30 साल (निवासी—कुंडा, प्रतापगढ़), पिता लवकुश तिवारी है, जो 17 तारीख … Read more

नौगढ़ में योग माया आश्रम का 11 दिवसीय महायज्ञ शुरू, निकली भव्य कलश यात्रा

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र स्थित चोर मरवा जंगल में योग माया आश्रम द्वारा आयोजित 11 दिवसीय महायज्ञ एवं जल समाधि कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कलश … Read more

नौगढ़ में करंट लगने से 12 वर्षीय मासूम की मौत, पानी गर्म करने के दौरान हुआ हादसा

चंदौली जनपद के नौगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नौगढ़ निवासी राज नारायण पांडे के घर उनकी नातिन श्रेया … Read more

नौगढ़ में भीषण सड़क हादसा, नशे में धुत बाइक सवारों ने ट्रक कर्मी को मारी टक्कर, तीन गंभीर रूप से घायल, ट्रामा सेंटर

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रिठिया मोड़ के पास मंगवार को करीब 6:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की वजह बाइक सवार युवकों का नशे की हालत में होना बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नौगढ़ से रिठिया गांव की … Read more