नौगढ़ में योग माया आश्रम का 11 दिवसीय महायज्ञ शुरू, निकली भव्य कलश यात्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र स्थित चोर मरवा जंगल में योग माया आश्रम द्वारा आयोजित 11 दिवसीय महायज्ञ एवं जल समाधि कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

कलश यात्रा चोर मरवा से प्रारंभ होकर जयमोहनी पोस्ता स्थित हनुमान जी के मंदिर तक डीजे और धार्मिक जयघोषों के साथ निकाली गई। महिलाओं और पुरुष श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।

महायज्ञ के दौरान प्रसिद्ध कथा वाचिका रानी पांडे ने प्रभु श्रीराम की जीवन लीला पर आधारित कथा का भावपूर्ण वाचन किया। उनकी ओजस्वी वाणी और प्रेरक प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

आयोजकों के अनुसार, इस 11 दिवसीय महायज्ञ के दौरान योग माया आश्रम के महाराज प्रदीप आनंद जल समाधि लेंगे, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखी जा रही है।

कार्यक्रम में विनय कुमार जायसवाल, राम जी, परमानंद, महानंद, अशोक, लक्ष्मी सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?