श्री रामचरितमानस नवान्ह पाठ महायज्ञ के 32वें वर्ष की तैयारी शुरू, 18 नवंबर को होगी बैठक

6cdd13b4bd695b3d30836a18bef0ea18
6cdd13b4bd695b3d30836a18bef0ea18

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गत वर्ष के आय-व्यय का होगा प्रस्तुतीकरण, बैठक के बाद भोजन प्रसाद की व्यवस्था

सोनभद्र।  अध्यक्ष रामचरितमानस समिति रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र सत्यपाल जैन, एवं सुशील पाठक, महामंत्री ने बताया कि रामचरितमानस समिति रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र।
जय श्री सीताराम। श्री रामचरितमानस नवान्ह पाठ महायज्ञ समिति रॉबर्ट्सगंज के समस्त सम्मानित संरक्षकों, समस्त सम्मानित सदस्यों तथा कार्य समिति के समस्त सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति में 32वें वर्ष के श्री रामचरितमानस नवान्ह पाठ की रूपरेखा तैयार करने हेतु 18 नवंबर बुधवार को रात्रि 8:00 बजे रामलीला मैदान के हाल में बैठक आहूत की गई है। जिसमें आप समस्त सम्मानित बंधुओं की उपस्थिति अत्यंत प्रार्थनीय है।
बैठक में गत 31वें वर्ष के रामचरितमानस नवान्ह पाठ महायज्ञ में हुए आय और व्यय के विस्तृत ब्यौरे का प्रस्तुतीकरण भी होना सुनिश्चित है।
अतः आप समस्त सम्मानितों से अनुरोध है कि आप ससमय बैठक में प्रतिभाग करने की कृपा करें।
बैठक के उपरांत आप समस्त सम्मानितों के लिए भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?