समाज कल्याण मंत्री संजीव गौड़ रहे मुख्य अतिथि, जिलाध्यक्ष नन्दलाल के नेतृत्व में हुआ आयोजन
सोनभद्र। रविवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर जननायक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जिला अध्यक्ष नन्दलाल के नेतृत्व में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ रहे। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, उनके संघर्ष, सामाजिक चेतना तथा अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध उनके ऐतिहासिक आंदोलन पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज को जागरूक कर उनके अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नन्दलाल ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्षों, उनके साहस, त्याग एवं आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी का जीवन अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उनका बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शंभू नारायण सिंह, महेश्वर चन्द्रवंशी, जिला महामंत्री अशोक कुमार मौर्या, जिला मंत्री प्रसन्न पटेल, मनोज सोनकर, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, सह मीडिया प्रभारी अमन वर्मा, जिला कार्यालय मंत्री बलराम सोनी, कार्यालय प्रभारी कैलास तिवारी, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा नीरज कनौजिया, भैयालाल, आशीष केशरी, अशोक भारती, मनोज कुमार सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।









