वीरेन्द्र कुमार
महाआरती श्रद्धालुओं के बीच रही आकर्षण का केन्द्र
विंढमगंज/सोनभद्र/(उत्तर प्रदेश)। छठ महापर्व पर विंढमगंज के सूर्य मंदिर पर शाम को महाआरती आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र रहा, इस महाआरती को संपादित कराने के लिये विद्वान पंडितों की एक टीम व क्लब के एक दर्जन युवा लड़के ढोल,नगाड़ा, घंटा, घड़ियाल, शंखनाद की गूंज ध्वनि विस्तारक यंत्र से पूरे इलाके में फैल रहे थे। आकर्षित स्टेज सुर्य मंदिर के सामने और सतत वाहिनी नदी पर स्थित चेक डैम के बीच धार में बनाया गया है।
आज इस मौके पर 4 राज्यों से आए हजारों की संख्या से अधिक महिला व पुरुषों ने भाग लिया तथा डूबते हुए भगवान सूर्य को लगभग हजारों महिला व पुरुषों ने अर्घ्य देकर अपने आस्था को जगाया।
सततवाहीनी नदी पर बने छठ घाट पर स्नान कर रहे व्रती महिलाओं की सुरक्षा में थाने की महिला सिपाही मौके का निरीक्षण करते रहे। वही क्लब के द्वारा लगे हुए विशाल मेला में लगभग दो दर्जन व्यंजनों के दुकानों का आए हुए लोगों ने भरपूर आनंद उठा रहे है साथ ही साथ बच्चों को आनंदित करने के लिए लगे झूला मिकी माउस का भी भरपूर आनंद उठा रहे थे।









