चार दिन से लापता 3 वर्षीय मासूम का शव बरामद, आदिवासी बस्ती में मातम – छठ पर्व पर गम में डूबा परिवार

IMG 20261115 150241
IMG 20261115 150241

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र (उत्तरप्रदेश) । जिस दिन पूरा देश छठ महापर्व पर संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना कर रहा था, उसी दिन सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। चार दिन से रहस्यमयी तरीके से लापता 3 वर्षीय मासूम का शव रविवार को घर से कुछ दूरी पर मिलने से हड़कंप मच गया।

मामला चोपन थाना क्षेत्र के चुर्क-गुर्मा नगर पंचायत के आदिवासी बस्ती वार्ड नंबर 9 का है। पीड़िता मंजू देवी पत्नी राम सिंह ने बताया कि बुधवार रात उनका 3 वर्षीय पुत्र घर में सो रहा था, तभी रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, जब कोई पता नहीं चला तो गुरमा पुलिस चौकी में गुमशुदगी की सूचना दी।

परिजनों का आरोप है कि चार दिन तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा। रविवार सुबह आदिवासी बस्ती से कुछ दूरी पर गहरे पानी में बच्चे का शव मिला। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव छिपाने की आशंका जताई है।

सूचना पर चोपन थानाध्यक्ष गोपाल गुप्ता, गुरमा चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। भारी पुलिस फोर्स के साथ फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?