सीएस पाण्डेय
लोक आस्था के महापर्व छठ की धूम:
बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को व्रती अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया। नहाय-खाय और खरना के कठिन अनुष्ठान के बाद अब 36 घंटे का निर्जला उपवास अपने चरम पर है। क्षेत्र की प्रमुख नदी घाटों और कृत्रिम तालाबों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं और व्रतियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
क्षेत्र के बभनी ,असनहर चपकी मचबन्धवा,पोखरा,खोतोमहुआ, सहित विभिन्न स्थानों पर छठ महापर्व का आयोजन किया गया।प्रशासन और स्थानीय पूजा समितियों की ओर से घाटों की साफ-सफाई, और आकर्षक रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई है।बाजारों में रही रौनक, ठेकुआ और फलों से सजे सूप
इससे पहले शनिवार शाम को व्रतियों ने मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ की खीर और रोटी बनाकर खरना का प्रसाद ग्रहण किया, जिसके साथ ही निर्जला व्रत की शुरुआत हुई। रविवार सुबह से ही घरों में महापर्व का मुख्य प्रसाद ‘ठेकुआ’ बनाने और बांस के सूप व दौरी सजाने की तैयारियां चलती रहीं। बाजारों में भी गन्ना, नारियल, केला, सिंघाड़ा और अन्य मौसमी फलों की खरीदारी के लिए भारी भीड़ देखी गई।
कल उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ होगा समापन
छठ गीतों की मधुर गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। सोमवार की सुबह उगते सूर्य (उषा अर्घ्य) को जल अर्पित करने के बाद व्रती पारण करेंगे और इसी के साथ चार दिवसीय इस महापर्व का समापन होगा।









