सन जुबली कास्को क्रिकेट मैच: पत्रकार एकादश ने व्यापारी एकादश को हराया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

प्रियांशु गुप्ता बने मैन ऑफ दी मैच

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)।  भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान पर शुक्रवार को सन जुबली कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पत्रकार एकादश व व्यापारी एकादश के बीच खेला गया,इस मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने फीता काटकर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल-खेल की भावना से खेलना चाहिए तथा खेल से शरीर मन मस्तिष्क स्वस्थ होते हैं खेल में आपसी सद्भावना रखने से भाईचारा का मोहब्बत बना रहता है।  किसी ही खेल में एक जीतता है तो दूसरा हारता है जब तक दूसरा हारेगा नहीं तब तक कोई जीतेगा नहीं इसलिए हारने वाले खिलाड़ी अपने मनोबल को कभी भी गिरने नहीं दें, क्योंकि आपके हारने से ही आपके भाई दूसरी टीम जीत का सेहरा बांध रही है।

पत्रकार एकादश के कप्तान प्रभात कुमार ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया और व्यापारी एकादश को बल्लेबाजी करने का मौका दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए व्यापारी एकादश की टीम ने 12 ओवर में 113 रन बनाया जिसमें व्यापारी के खिलाड़ी रवि रंजन पटेल ने दो चौका छह छक्का की मदद से 36 रन बनाया टुन्नू रावत ने 21 रन बनाया।


वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार एकादश की टीम ने प्रियांशु गुप्ता द्वारा 29 गेंद पर छह छक्का, छह चौक की मदद से 70 रन के दम पर ही 10ओवर में जीत हासिल कर लिया। इस मैच में पत्रकार एकादश की तरफ से रवि सिंह ने एक छक्का एक चौका की मदद से 26 रन, राजा ने दो चौकी की मदद से 11 रन, कैप्टन प्रभात कुमार ने मात्र पांच रन बनाए तथा 10 ओवर 4 गेंद में ही 118 रन बनाकर पत्रकार एकादश मैं मैच को जीता। पूरे मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रियांशु गुप्ता को दिया गया।

इस शुभारंभ के मौके पर अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के पुर्व उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, भाजपा महामंत्री संजय गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी, अशोक जायसवाल, दीपक गुप्ता, सुरेंद्र पासवान, सरजू प्रसाद, ओपी यादव सहित सन जुबली कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट के अध्यक्ष विनोद सिंह गोंड, उपाध्यक्ष मनीष मद्धेशिया युवा मोर्चा, कोषाध्यक्ष शिवम मद्धेशिया सहित दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?