नौगढ़ में युवक ने घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड़, जबरन किस की कोशिश, शिकायत के बाद आरोपी फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के गोलाबाद गांव में 17 अप्रैल की रात एक युवक पर घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। युवक ने आधी रात महिला से जबरन किस करने की कोशिश की।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह रात करीब 12 बजे अपने घर में सो रही थीं। तभी गांव का एक युवक चुपके से घर में घुस आया और उनसे जबरन किस करने की कोशिश करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

कुछ ही मिनटों बाद आरोपी दोबारा घर में घुस आया और महिला को पकड़ने का प्रयास किया। पीड़िता के फिर से शोर मचाने पर वह दोबारा भाग गया।

घटना के तुरंत बाद महिला ने नौगढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी गांव छोड़कर फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?