नौगढ़ महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर एक दिवसीय एनएसएस शिविर, छात्रों ने ली शपथ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के तहत “नशा मुक्त भारत अभियान” विषय पर एक जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें नशे के दुष्प्रभावों और समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक असर पर विस्तार से चर्चा हुई।

संगोष्ठी के उपरांत स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ शपथ ली। इसके बाद छात्रों ने जागरूकता रैली निकालकर सेमरा कुशही गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। रैली के दौरान नशा विरोधी नारों और संदेशों के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया।

समस्त कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. देवेश कुमार यादव, श्री मनीष राज बावरे, श्री महेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?