चेक चोरी कर 60 हजार की धोखाधड़ी, फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से निकाले पैसे, बैंक की तत्परता से रकम वापस

Oplus_16908288

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- सोनभद्र मे डायग्नोस्टिक सेंटर के चेक से 60 हजार की धोखाधड़ी, फर्जी हस्ताक्षर कर निकाले पैसे – बैंक की तत्परता से रकम वापस

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। सोनभद्र जिले में फर्जी हस्ताक्षर कर चेक से पैसा निकालने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोन डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक के चेक से 60 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत के बाद बैंक कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए भुगतान हुए खाते से रकम वापस कराकर पीड़ित के खाते में जमा करा दी।

क्या है पूरा मामला?

प्रार्थी श्रीकान्त मिश्रा पुत्र कपिल कान्त मिश्रा, निवासी समरी विशुन लाल, रॉबर्ट्सगंज, जो सोन डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक हैं, ने बताया कि उनके परिचित अनुज त्रिपाठी पुत्र जनार्दन त्रिपाठी निवासी सरई, रामगढ़ ने करीब एक साल पहले उनसे 1 लाख रुपये नगद और 20 हजार रुपये UPI से उधार लिए थे। रुपये वापस मांगने पर टाल-मटोल किया जा रहा था।

इसी बीच प्रार्थी की गाड़ी के डैशबोर्ड में रखा चेकबुक गायब हो गया। आरोप है कि चेकबुक में से चेक नं. 000001 निकालकर आरोपी ने उस पर अपने हस्ताक्षर बनाकर उसे चंदन कुमार के नाम पर बैंक में लगा दिया और 60,000 रुपये का भुगतान करा लिया।

बैंक के मैसेज से हुआ खुलासा, बैंक ने वापस कराए पैसे

पीड़ित श्रीकान्त मिश्रा ने बताया कि बैंक से भुगतान का मैसेज आने पर उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हुई। उन्होंने तुरंत बैंक को अवगत कराया। बैंक द्वारा जांच के बाद फर्जी भुगतान का मामला सही पाया गया और बैंक कर्मचारियों ने जिस खाते में पैसा गया था, उस खाते से रुपये वापस कराकर पीड़ित के खाते में वापस करा दिया। पीड़ित के पास बैंक स्टेटमेंट और चेक की छायाप्रति उपलब्ध है।

पीड़ित द्वारा कोतवाली रॉबर्ट्सगंज में दिया गया प्रार्थना पत्र

पैसा मांगने पर दी गाली और जान से मारने की धमकी

इस घटना के बाद 16 सितंबर 2026 को जब पीड़ित अपने पुराने उधार के पैसे मांगने रॉबर्ट्सगंज स्थित प्रभात हॉस्पिटल में आरोपी से मिलने गया, तो वहां विवाद बढ़ गया। पीड़ित का आरोप है कि उसे गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई।

जन शिकायत प्रकोष्ठ सोनभद्र में दर्ज शिकायत का टोकन – टोकन नं. 32

पीड़ित ने इस मामले में उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में 18/09/2026 को जन शिकायत प्रकोष्ठ में टोकन नं. 32 पर शिकायत दर्ज हुई है, जिसके विवेचक H.C. अशोक कुमार (8858863204) हैं। पुलिस और बैंक स्तर पर मामले की जांच जारी है।

डिस्क्लेमर: यह खबर पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर और बैंक दस्तावेजों के आधार पर प्रकाशित की गई है। आरोपी पक्ष का भी पक्ष जानने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?