नौगढ़ में करंट लगने से 12 वर्षीय मासूम की मौत, पानी गर्म करने के दौरान हुआ हादसा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जनपद के नौगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नौगढ़ निवासी राज नारायण पांडे के घर उनकी नातिन श्रेया उर्फ लकी (12 वर्ष) पुत्री अलिखेश पढ़ाई के लिए ननिहाल में रह रही थी। श्रेया मूल रूप से थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र के रिजुल गांव की निवासी थी। बुधवार सुबह नहाने के लिए घर में लगे पानी गर्म करने वाले इलेक्ट्रिक रॉड से पानी गर्म हो रहा था। इसी दौरान पानी गर्म है या नहीं, यह देखने के लिए जैसे ही श्रेया ने हाथ लगाया, वह अचानक करंट की चपेट में आ गई और कुछ बोल पाने से पहले ही जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई।

कुछ देर बाद जब नानी विमला देवी की नजर जमीन पर पड़ी श्रेया पर पड़ी तो वह चीखने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पड़ोस के युवक पिंकी शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को गोद में उठाया और तुरंत नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. सुनील ने प्राथमिक जांच के बाद श्रेया को मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि श्रेया तीन बहनों में से एक थी। मासूम की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल से लेकर नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक लोगों की भीड़ जुट गई। अस्पताल परिसर में भी काफी देर तक स्थानीय लोगों का जमावड़ा लगा रहा और माहौल पूरी तरह गमगीन बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?