वीरेंद्र कुमार
O- रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 50 पर पकड़ा गया चेचिस, पुलिस ने कब्जे में लिया
विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोलिन्डूबा में नेशनल हाईवे-39 पर शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे मेदनी खांड लैम्पस के सामने नए चेचिस और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी बंधु राम के अनुसार, दोनों वाहन विंढमगंज की ओर से दुद्धी की तरफ जा रहे थे। वह सड़क किनारे मवेशियों को चारा दे रहे थे, तभी जोरदार टक्कर की आवाज सुनाई दी।

मौके पर पहुंचने पर एक व्यक्ति सड़क पर पड़ा मिला। इसी दौरान चेचिस चालक वाहन लेकर मौके से निकल गया।

रेलवे गेट पर रोका गया वाहन, मृतक की आधार कार्ड से हुई पहचान ग्रामीणों और प्रशासन की सक्रियता के बाद चेचिस को रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 50 पर रोककर पकड़ लिया गया। पुलिस ने चेचिस और चालक को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर अगस्त कुमार पुत्र राजेंद्र राम, निवासी धनराडीह, मकड़ी, भवनाथपुर, झारखंड के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक की मोटरसाइकिल संख्या UP64 AV 2936 को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी मर्चरी हाउस भेजा गया है।






