ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं को लेकर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

IMG 20261112 WA0013
IMG 20261112 WA0013

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

, धर्मशाला चौराहे तक संचालन की अनुमति देने की मांग

पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों चालक पहुंचे पुलिस लाइन, रोजी-रोटी पर संकट का लगाया आरोप

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा के नेतृत्व में गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में चुर्क रामलीला मैदान से पुलिस लाइन पहुंचकर ई-रिक्शा चालकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए ई-रिक्शा के संचालन को धर्मशाला चौराहे तक पूर्व की भांति अनुमति दिए जाने की मांग की है।
अविनाश कुशवाहा ने कहा कि, ई-रिक्शा चालक बैंक से ऋण लेकर ई-रिक्शा खरीदकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। इसी से उनके परिवार की आजीविका चलती है और वे बैंक की किस्तों का भुगतान भी करते हैं। लेकिन वर्तमान में ई-रिक्शा को रॉबर्ट्सगंज से आगे जाने से रोके जाने के कारण उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। और सवारी के रूप में आम जनता पर भी दोहरे किराए की मार पड़ रही है।
चालकों ने कहा कि पूर्व में ई-रिक्शा धर्मशाला चौराहे तक सवारी लेकर जाते थे, जिससे आम नागरिकों, मरीजों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं अन्य यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलती थी। लेकिन अब उन्हें वहां तक जाने से रोका जा रहा है।
पूर्व चेयरमैन चुर्क सईद कुरैशी ने कहा कि उसी मार्ग पर अन्य बड़े वाहन एवं निजी बसें भी संचालित होती हैं और सड़क किनारे बसें खड़ी कर सवारियां बैठाई जाती हैं, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इसके बावजूद ई-रिक्शा चालकों पर ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
ई-रिक्शा चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि उनके साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार न किया जाए तथा आम जनता की सुविधा और चालकों की आजीविका को ध्यान में रखते हुए ई-रिक्शा संचालन की अनुमति धर्मशाला चौराहे तक प्रदान की जाए। चालकों ने पुलिस अधीक्षक से इस समस्या का निष्पक्ष समाधान कराकर उन्हें राहत प्रदान करने की अपील की है।
ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि वे यातायात व्यवस्था का पालन करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा न किया जाए।
इस मौके पर मदन यादव,सुखदेव, राजकुमार, कमलेश कुमार, रोहित कुमार,अवधेश कुमार, छोटे,राम सकल,रामचंद्र, सुजीत,सूरज आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?