राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में कम्पोजिट विद्यालय भटौलिया का जलवा

IMG 20261112 WA0016
IMG 20261112 WA0016

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जूनियर वर्ग के तीनों स्थानों पर जमाया कब्जा, सीनियर वर्ग में भी सोनभद्र की टीम प्रथम

डाला (सोनभद्र)। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, अनुसंधान एवं रचनात्मक चिंतन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गुरुवार, 12 नवंबर 2026 को संत जेवियर्स पब्लिक स्कूल, डाला में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर संवर्ग (11 से 14 वर्ष) एवं सीनियर संवर्ग (14 से 17 वर्ष) की लगभग 100 टीमों ने प्रतिभाग कर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा एवं शोधपरक सोच का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के जूनियर संवर्ग में कम्पोजिट विद्यालय भटौलिया के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तीनों स्थानों पर अपना कब्जा जमाया।
प्रथम स्थान – रोहित प्रजापति की टीम
द्वितीय स्थान – आर्यन की टीम
तृतीय स्थान – शिवम
एक ही परिषदीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा तीनों शीर्ष स्थान प्राप्त करना प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण रहा। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, मार्गदर्शक शिक्षकों एवं पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
सीनियर संवर्ग में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज के सूर्यकांत की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। वहीं संत जेवियर्स पब्लिक स्कूल, डाला के आर्यांश अग्रवाल की टीम ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कड़ी चुनौती पेश की।
कार्यक्रम का आयोजन संत जेवियर्स पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य शंकर सिंह एवं प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार सिंह यादव के मार्गदर्शन एवं सहयोग से संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता के शैक्षणिक एवं समन्वयात्मक संचालन में डिस्ट्रिक्ट एकेडमिक कोऑर्डिनेटर डॉ. खुर्शीद अंसारी, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर संजय कुमार मिश्रा तथा जिला नोडल अधिकारी विद्यासागर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इसके अतिरिक्त जनपद की एआरपी टीम के सदस्यों अनिल कुमार प्रजापति, राजकुमार मौर्य, विजय पाल सिंह, मयंक कुमार दुबे, प्रशांत कुमार अवस्थी एवं कमल नारायण सिंह तथा वरिष्ठ शिक्षक रजनीश कुमार श्रीवास्तव और एसआरजी विद्यासागर ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन, मूल्यांकन एवं समन्वय में सराहनीय योगदान दिया।
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर अपने परिवेश की समस्याओं को समझने, वैज्ञानिक पद्धति से उनका अध्ययन करने तथा व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए प्रेरित करती है। इस आयोजन ने जनपद के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा एवं नवाचार प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान किया।
कम्पोजिट विद्यालय भटौलिया के विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने यह साबित कर दिया कि उचित मार्गदर्शन, सतत प्रयास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी भी उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। सभी विजेता प्रतिभागियों, मार्गदर्शक शिक्षकों, आयोजकों एवं सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद सोनभद्र का प्रतिनिधित्व करने वाली टीमों की सफलता की मंगलकामना।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?