सीडीओ के अध्यक्षता में उद्योग बंधु की आयोजित हुई बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O व्यापारियों ने उठाई समस्याएं: मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने दिए निराकरण के निर्देश

सोनभद्र। मंगलवार को विकास भवन सभागार में उद्योग बंधु की बैठक मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न व्यापारी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई और निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि राज्य कर विभाग द्वारा ट्रिब्यूनल की व्यवस्था तो कर दी गई है, परंतु वेबसाइट एवं टेक्निकल खामियों के कारण व्यापारियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। व्यापारी न कोर्ट जा पा रहे हैं, न ट्रिब्यूनल में अपील दाखिल कर पा रहे हैं। उन्होंने सरकार से शीघ्र निराकरण की मांग की। जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि नगर में न पार्किंग की व्यवस्था है, न ट्रांसपोर्ट नगर है। माल लोडिंग-अनलोडिंग कराना सिरदर्द बना हुआ है। पटरी पर खड़ी गाड़ियों का भारी भरकम चालान कर दिया जाता है, जिससे व्यापारियों में असुविधा व आक्रोश है। उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे रोडवेज एवं प्राइवेट बसों का संचालन चिंताजनक है। पिछले एक वर्ष से उद्योग बंधु की बैठक में कई बार मुद्दा उठाया जा चुका है, पर समाधान नहीं हुआ। फ्लाईओवर के नीचे बस संचालन से कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है। जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने सुझाव दिया कि ई-रिक्शा का अव्यवस्थित संचालन जाम की बड़ी वजह है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को जोन अथवा सेक्टर वार बांटकर कलर कोडिंग की जाए, जिससे ई-रिक्शा तय रूट पर ही चलें। उन्होंने कहा कि हर घर जल से नल योजना दम तोड़ रही है। मुख्यालय से सटे पुसौली, बढौली आदि गांवों में आज तक पानी नहीं पहुंचा, जबकि योजना 2019 में पूरी होनी थी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मोदनवाल एवं जिला स्तरीय अधिकारियों समेत व्यापार संगठन के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?