‘बोल बम’ के जयघोष के साथ नौगढ़ से कांवड़ियों का पहला जत्था रवाना, फूल बरसाकर किया गया भव्य स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ कस्बा में सावन माह में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का पहला जत्था उत्साह और श्रद्धा के साथ रवाना हुआ। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने स्थानीय दुर्गा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से मंगलमय यात्रा की कामना की।

करीब दो दर्जन कांवड़ियों का जत्था “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के गगनभेदी जयघोष के बीच अपने निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना हुआ। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। स्थानीय लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया तथा उनकी सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।

श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन माह में कांवड़ यात्रा का विशेष धार्मिक महत्व है। भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धापूर्वक जल अर्पित करने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसे लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस अवसर पर श्रीवंत यादव, राजेश जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, कुमार केशरी, प्रिया, प्रीति जायसवाल, विजय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और “बोल बम” के जयघोष से नौगढ़ कस्बा शिवमय हो उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?