पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने गरीब बच्चों के बीच पहुंचकर साझा की त्योहार की खुशियां
सोनभद्र। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने दीपावली के अवसर पर राबर्ट्सगंज स्थित कांशीराम शहरी आवास परिसर में गरीब बच्चों के बीच त्योहार की खुशियां बांटीं। उन्होंने बच्चों को दीये और ग्रीन पटाखे वितरित किए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
इस दौरान अजीत चौबे ने बच्चों के साथ दीपावली का उत्सव मनाया और उन्हें मिठास, रोशनी तथा खुशियों के इस पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली का वास्तविक संदेश समाज के हर वर्ग के साथ खुशियां साझा करना है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी त्योहार की खुशियों में बराबर की भागीदारी मिलनी चाहिए। पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए ग्रीन पटाखों के उपयोग के प्रति भी जागरूक किया। बच्चों ने उत्साह के साथ दीपोत्सव मनाया।









