Trending News
महीनों से बंद पड़े हैं सैकड़ों पंप, लाखों के खर्च पर उठे सवाल,नौगढ़ में खराब हैंडपंपों की मरम्मत के नाम पर भुगतान सोनभद्र आरटीओ में अवैध वसूली का बड़ा आरोप, गिट्टी-बालू वाहनों से 5000 मासिक एंट्री फीस वसूलने का खेल बनवासी सेवा आश्रम में तीन दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सोनभद्र में वृहद रोजगार मेले में 1031 युवाओं को मिला जॉब ऑफर, 50 से अधिक कंपनियों ने लिया भाग केंद्रीय औषधि भंडार रॉबर्ट्सगंज में बाहरी व्यक्ति के हाथ में लेखा-जोखा, सीसीटीवी एक माह के डिटेल की जांच की उठी मांग यातायात माह में सोनभद्र पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

एक दिवसीय मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र टीम का रहा दबदबा

सोनभद्र। नगर स्थित संत जेवियर स्कूल में रविवार को एक दिवसीय मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का समापन विशिष्ट स्टेडियम में हुआ।
उक्त प्रतियोगिता में जनपद सोनभद्र, जनपद मिर्जापुर एवं जनपद भदोही की टीमों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में जनपद सोनभद्र की टीम का दबदबा रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल अधिकारी उदयभान रहे। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, मंडल सचिव राजवंश सिंह, तीनों जनपदों के क्रीड़ा सचिव, क्रीड़ा अधिकारी शमीम साहब, आयोजन प्रधानाचार्य आनंद कुमार जैन, व्यायाम शिक्षक जगदंबा प्रसाद, तीरंदाजी संघ के जिला सचिव बलराम यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के आयोजन प्रधानाचार्य आनंद कुमार जैन, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, मंडलीय सचिव राजवंश सिंह एवं तीरंदाजी संघ के सचिव बलराम यादव की देखरेख में संपन्न कराई गई।
आयोजकों ने बताया कि प्रदेशीय तीरंदाजी कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व सांसद राम सकल होंगे।
प्रतियोगिता की जानकारी विद्यालय के व्यायाम शिक्षक जगदंबा प्रसाद ने दी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?