नौगढ़ में कुएं से मिला युवक का शव,रिलायंस बायो एनर्जी प्लांट कंपनी का इलेक्ट्रीशियन, तीन दिन से थे लापता, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली जिले के नौगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब कुएं में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि यह शव रिलायंस बायो एनर्जी प्लांट कंपनी में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत अतुल तिवारी उम्र 30 साल (निवासी—कुंडा, प्रतापगढ़), पिता लवकुश तिवारी है, जो 17 तारीख … Read more

कड़ाके की ठंड में मानव सेवा केंद्र की पहल, नौगढ़ के पाँच गाँवों में 45 जरूरतमंदों को मिला कंबल

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के बीच मानव सेवा केंद्र, नौगढ़ की ओर से शनिवार को एक सराहनीय सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत नौगढ़ क्षेत्र के पाँच गाँवों के कुल 45 गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए … Read more

नौगढ़ में योग माया आश्रम का 11 दिवसीय महायज्ञ शुरू, निकली भव्य कलश यात्रा

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र स्थित चोर मरवा जंगल में योग माया आश्रम द्वारा आयोजित 11 दिवसीय महायज्ञ एवं जल समाधि कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कलश … Read more

नौगढ़ में वन भूमि पर चल रहीं 3शराब दुकानें, आबकारी विभाग को नोटिस की तैयारी, रेंज अधिकारी के निरीक्षण में खुलासा

चंदौली जिले के नौगढ़ आरक्षित वन भूमि पर अवैध रूप से तीन देसी शराब की दुकानें संचालित होने का मामला सामने आया है। ये दुकानें जयमोहनी और मझगाई रेंज क्षेत्र के मझगावां, जनकपुर और केसार में सरकारी लाइसेंस के साथ चल रही थीं। वन विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए जिला आबकारी अधिकारी को … Read more

वन विभाग की बड़ी करवाई, जंगल में शिकार की बड़ी साजिश नाकाम, गाड़ी व असलहा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के जयमोहनी रेंज अंतर्गत गहिला जंगल में बुधवार देर रात वन विभाग ने सतर्कता दिखाते हुए वन्यजीव शिकार की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। पेट्रोलिंग के दौरान जंगल में फायरिंग की सूचना मिलते ही वनकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और एक वाहन समेत दो … Read more

वन विभाग ने अवैध कब्जों पर चलाया बुलडोजर, जयमोहनी रेंज के चोरमरवा बीट में झोपड़ियां व कच्चे ढांचे ढहाए

चंदौली जिले के नौगढ़ जयमोहनी रेंज के चोरमरवा बीट में वन विभाग ने शुक्रवार को अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने जंगल भूमि पर बनी झोपड़ियों, कच्चे ढांचों और अवैध खेती को ध्वस्त कर दिया। यह अभियान रेंजर अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाया गया। वन विभाग को जंगल में पेड़ काटकर … Read more

नौगढ़ क्षेत्र में दो एक ही समय अलग-अलग सड़क हादसे, दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, दोनों जिला अस्पताल रेफर

चंदौली जिले के नौगढ़ क्षेत्र में बुधवार की रात लगभग 7:30 पर  दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया, जहाँ हालत गंभीर देखते हुए दोनों  जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पहली घटना मजगाई निवासी विनोद … Read more

नौगढ़ में सड़क किनारे अधेड़ का शव मिला, क्षेत्र में सनसनीपुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब चंद्रप्रभा और जामसोटी के बीच स्थित कोइलरवा हनुमान मंदिर गेट के पास मेन रोड के किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने शव को देखकर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके … Read more

पाँच दिन की तलाश के बाद चमेरबांध में उतराया मिला युवक का शव, पुलिस ने लिया कब्जे में, परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के चमेरबांध में पांच दिन पूर्व डूबे युवक का शव आखिरकार शनिवार की सुबह पानी की सतह पर उतराया मिला। लंबे इंतज़ार और अथक खोजबीन के बाद शव मिलने से जहां पुलिस और बचाव दलों ने राहत की सांस ली, वहीं मौके पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल … Read more

जयमोहनी रेंज में 5 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण ध्वस्त, भू-माफियाओं की साजिश बेनकाब

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र में वन विभाग ने सोमवार को बड़ा अभियान चलाते हुए जयमोहनी रेंज की लगभग 5 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमणमुक्त करा दिया। लौवारी सेक्शन के सेहुआ बीट अंतर्गत अमदहा कम्पार्टमेंट नंबर-2 में फैले अवैध कब्जों पर विभाग ने सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान झोपड़ियों, मवेशी अड्डों और कब्जाई … Read more