सपा बूथ अध्यक्ष का सन्दिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विरेन्द्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोइठा निवासी एवं छत्तरपुर के सपा बूथ अध्यक्ष सुरेश यादव पुत्र अवध प्रसाद 45 वर्ष का शव संदिग्ध अवस्था में छतरपुर जूनियर स्कूल के उत्तरी मोड़ के समीप वन विभाग द्वारा खोदी गई सुरक्षा खाई में मोटरसाइकिल समेत पड़ा मिला। सुबह राहगीरों द्वारा शव देखे जाने पर प्रधान को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस पहुँची और शव को बाहर निकलवाया।

वही लोगो ने बताया कि सुरेश यादव अपने मृदुल स्वभाव के कारण क्षेत्र में लोकप्रिय थे। उनके निधन से इलाके में शोक की लहर है। सूचना मिलते ही कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे, जिनमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगदीश प्रसाद यादव, सपा सेक्टर प्रभारी शिव कुमार यादव, गोइठा प्रधान गरीबा पाल, हरपुरा प्रधान खुशिहाल यादव, मनोज कुमार, नारदमूनी यादव, राजकुमार यादव, रामचंद्र यादव सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।

स्थानीय लोगों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारण स्पष्ट होगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?