40 वाहनों का  रॉन्ग साइड पर कटा ई चालान, दो मॉडिफाइड साइलेंसर पर कार्रवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में यातायात पुलिस का सघन अभियान

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी के नेतृत्व में गुरुवार को जनपद में यातायात नियमों के अनुपालन हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में उर्मौरा एवं धर्मशाला चौराहे पर परिवहन विभाग के पीटीओ मनोज गुप्ता एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान रॉन्ग साइड चलने वाले 40 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही दो मॉडिफाइड साइलेंसर पर कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से अवैध हूटर उतरवाए गए तथा संबंधित वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी दी गई। इस दौरान टीएसआई भरत राय, गुफरान, बबलू कुमार, जमील खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करना सभी के लिए आवश्यक है और जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य चौराहों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान लोगों को हेल्मेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, रॉन्ग साइड न चलने और ओवरस्पीड न चलने के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। यातायात पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?