अमित मिश्रा
वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना के वृक्षारोपण जन अभियान की समीक्षा, अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। धार्मिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण में यदि कोई समस्या हो, तो संबंधित कार्यदायी संस्था से आवेदन प्राप्त कर प्रवेश पोर्टल के माध्यम से उसका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। वन विभाग सम्बन्धित कार्यदायी सस्था जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति में बैठक कर ली जाये और जो भी समस्यायें आ रही है उसका निराकरण अतिशीघ्र कराया जाये। उक्त निर्देश वन पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने जनपद दौरे के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त वन विभाग की शिकायतो के बाद अधिकारियों को निर्देश दिया।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन पर्यावरण जन्तु उघान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डॉ0 अरूण कुमार सक्सेना जी ने आज सर्किट हाउस सभागार में वन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा जनपद में संचालित योजनाओं एवं वृक्षारोपण कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।
इस दौरान राज्य मंत्री (समाज कल्याण) संजीव कुमार गौड, विधायक सदर भूपेश चौबे एवं विधायक घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने सड़कों के निर्माण पटवध बसुआरी मार्ग, मंग्लेश्वर महादेव मन्दिर मार्ग, तिलहर मार्ग व बिजली के खम्भें गाड़ने में आ रही वन विभाग से सम्बन्धित समस्याओं के सम्बन्ध में मंत्री को अवगत कराया।
बैठक के दौरान मंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत किए गए वृक्षारोपण की समीक्षा करते हुए कहा कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं निगरानी अनिवार्य रूप से की जाए सभी अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करें, अन्यथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण जन अभियान के अन्तर्गत कम से कम 3 फीट ऊंचाई के पौधे लगाये तथा महुआ, चिरौंजी एवं फलदार प्रजातियों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि महुआ विक्रेताओं के विरुद्ध अनावश्यक कार्रवाई न की जाए।
प्रदूषण नियंत्रण विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होने कहा कि सड़कों पर फ्लाई ऐश न फैलने देने तथा प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर सख्त कार्रवाई की जाये, और उन्होंने कहा कि नियमित रूप से कम्पनियों का निरीक्षण किया जाये, पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने पर बल दिया। वन मंत्री ने सर्किट हाउस परिसर में वृक्षा रोपण जन अभियान के तहत पौध रोपण भी किये।
इस मौके पर सुशान्त शर्मा मुख्य वन संरक्षक मीरजापुर मंण्डल, आशुतोष जायसवाल डीएफओ रावर्टसगंज, कमल कुमार डीएफओ रेनूकूट, दीलीप कुमार तिवारी डीएफओ ओबरा, तपश मिहिर डीएफओ कैमूर वन जीव प्रभाग उपस्थित रहें।






