भाजपा कार्यालय पर मनाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र में जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के नेतृत्व में एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं महान राष्ट्रवादी चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों और आदर्शों को स्मरण किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान को राष्ट्र निर्माण का आधार माना। उनका ‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ का विचार आज भी भारतीय राजनीति और समाज को नई दिशा दे रहा है। भाजपा कार्यकर्ता उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और विकास का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, महेश्वर चंद्रवंशी, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, अशोक मौर्य, जिला मंत्री अनिल सिंह, प्रसन्न पटेल, मंजू गिरी, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, अजय मिश्रा, मनीष अग्रहरी, रंजन पांडे, बृजेश पांडे, रामनिवास तोमर, अरविंद पांडे आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।






