नौगढ़ में आधी रात छापा, अवैध खनन जांच में पांच ट्रैक्टर और एक जेसीबी सीज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के भैंसोड़ा गांव में बीती रात प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। रात करीब 12:30 बजे उप जिलाधिकारी नौगढ़ विकास मित्तल और क्षेत्राधिकारी नागेंद्र कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने गांव पहुंचकर खनन गतिविधियों की जांच की। कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

जांच के दौरान मौके पर पांच ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन संचालित होती मिली। इस दौरान आवेदक सद्दाम द्वारा 100 घन मीटर मिट्टी खनन की ऑनलाइन अनुमति से संबंधित प्रपत्र अधिकारियों को दिखाया गया। हालांकि जांच में पाया गया कि मौके पर मौजूद सभी वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। साथ ही वाहन गैर कृषि गतिविधियों में संलिप्त पाए गए।

प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सभी पांच ट्रैक्टर और एक जेसीबी को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को थाना चकराघट्टा परिसर में खड़ा कराया गया है।

उप जिलाधिकारी विकास मित्तल ने बताया कि अवैध खनन और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। वहीं क्षेत्राधिकारी नागेंद्र कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था और शासन के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आधी रात हुई इस संयुक्त कार्रवाई के बाद खनन कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मची हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?