गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट की अखंड ज्योति की 11वीं वर्षगांठ श्रद्धा राष्ट्रभक्ति के साथ संपन्न

IMG 20261110 WA0009
IMG 20261110 WA0009

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

11 वर्षों से दीपावली पर शहीदों के सम्मान में निरंतर प्रज्वलित है अखंड ज्योति, जिलाध्यक्ष ने तेल अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

सोनभद्र। गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट द्वारा 11 वर्षों से दीपावली पर्व पर शहीदों के सम्मान में निरंतर प्रज्वलित अखंड ज्योति की 11वीं वर्षगांठ श्रद्धा एवं राष्ट्रभक्ति के साथ संपन्न हुई।
गंगोत्री कुंड, दीवानी चूआ स्थित झारखंडे महादेव के पावन सानिध्य में गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट द्वारा देश के अमर वीर शहीदों की स्मृति, सम्मान एवं उनके अद्वितीय बलिदान को सदैव जीवंत रखने के उद्देश्य से विगत 11 वर्षों से निरंतर प्रज्वलित की जा रही अखंड ज्योति की 11वीं वर्षगांठ श्रद्धा, आस्था और राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ मनाई गई।
इस पावन अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने अखंड ज्योति में तेल अर्पित कर देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी आत्मा की शांति और उनके अद्वितीय बलिदान के सम्मान में प्रार्थना की।
कार्यक्रम में गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके नेतृत्व एवं सानिध्य में ट्रस्ट द्वारा 11 वर्षों से इस पुनीत परंपरा का निरंतर निर्वहन किया जा रहा है। उन्होंने सभी देशवासियों को पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जूना अखाड़े के पूज्य संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की आध्यात्मिक गरिमा को और बढ़ाया। उपस्थित संतों में नागा पयाग गिरी महाराज, वीर बाबा, बाबू गिरी सहित अनेक संत-महात्मा शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त विजयकांत देव पांडे, राजन दुबे, पार्थ सारथी, नीरज सिंह, विराट मिश्रा, मंगल गुप्ता, पिंटू पटेल, संदीप चंद्रवंशी एवं प्रदीप चंद्रवंशी सहित अनेक गणमान्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
11 वर्षों से निरंतर प्रज्वलित यह अखंड ज्योति देश के वीर सपूतों के शौर्य, साहस, त्याग और सर्वोच्च बलिदान की अमर गाथा का प्रतीक है। इसकी लौ आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम, सेवा, समर्पण और शहीदों के प्रति सम्मान की प्रेरणा देती रहेगी।
शहीदों का सम्मान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी और सच्ची श्रद्धांजलि है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?