आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई, गर्भवती महिलाओं को दिया पोषण का संदेश

IMG 20260925 WA0017
IMG 20260925 WA0017

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व और बेहतर पोषण के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं को पुष्टाहार वितरित कर गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने की जानकारी दी गई।
खचांर और मास्टर कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के खानपान और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। पौष्टिक आहार से मां के साथ गर्भस्थ शिशु का भी बेहतर विकास होता है। उन्होंने महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और सरकार की ओर से उपलब्ध पोषण संबंधी सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की।
जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। गोदभराई का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य और सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक करना है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से महिलाओं को नियमित रूप से पुष्टाहार लेने और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रमिला त्रिपाठी, सभासद नेहा सोनी, कंचन देवी, वंदना वर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी अनुराग त्रिपाठी, बलराम सोनी, शकुंतला सिंह समेत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?