स्वाती मौर्या 92.66% व रश्मि मौर्या 92.50% अंक पाकर  टॉप टेन रहें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम: पं. विद्याधर इंटर कॉलेज कबरी का शत-प्रतिशत रहा रिजल्ट

सोनभद्र। गुरुवार को यूपी बोर्ड का हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। बेहतर परिणाम देखकर बच्चे खुशियों से झूम उठे। पं. विद्याधर इंटर कॉलेज कबरी का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।हाईस्कूल में दो छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सोनभद्र के टॉप टेन में स्थान बनाया। स्वाती मौर्या ने 92.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला तथा रश्मि मौर्या ने 92.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। खुशबू मौर्या 91.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरे स्थान पर रहीं।

इंटरमीडिएट में विशाल पाण्डेय 83.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, रागिनी मौर्या 81.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे तथा ज्योति 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहीं। विद्यालय के बेहतर प्रदर्शन से सभी छात्र-छात्राएं उत्साहित एवं खुशियों से झूमते नजर आए। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. धर्मवीर तिवारी, प्रधानाचार्य ओम प्रकाश चतुर्वेदी, सुरेश तिवारी, सागर खान, श्रवण पांडे, अनुराग तिवारी, पूजा सिंह, अमिताभ चौहान व संदीप चौहान ने छात्रों को बधाई देते हुए आगे और अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?