किसान सभा खेत मज़दूर यूनियन का जेल भरो आंदोलन , कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रशासन ने गिरफ्तारी से बचते हुए लिया ज्ञापन, 20 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र। अखिल भारतीय किसान सभा, अखिल भारतीय खेत मज़दूर यूनियन और ट्रेड यूनियन के आह्वान पर सोमवार को देशव्यापी जेल भरो आंदोलन के तहत सोनभद्र में जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन हुआ। जिला प्रशासन ने गिरफ्तारी नहीं की और आंदोलनकारियों से ज्ञापन लिया।
किसान, मजदूर, महिला और नौजवानों ने जिलाधिकारी कार्यालय के प्रांगण में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम 20 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
किसान सभा के जिला संयोजक का. प्रेमनाथ ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकार की नीतियों से आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक संकट गहरा गया है। सार्वजनिक क्षेत्र के कारखानों को बंद कर बड़े पूंजीपतियों को सौंपा जा रहा है। सरकार किसान, मजदूर, युवा की समस्याएं नजरअंदाज कर रही है।
खेत मज़दूर यूनियन के जिला अध्यक्ष का. पुरुषोत्तम ने कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। किसानों, मजदूरों, महिलाओं के अधिकार छीने जा रहे हैं। सरकार पूंजीपतियों के लिए नीतियां बना रही है।
का. श्याम नारायण, महेंद्र सिंह एवं बच्चालाल ने संयुक्त रूप से बताया कि जनविरोधी नीतियों के खिलाफ यह सत्याग्रह किया गया है।
प्रमुख मांगें किसानों की भूमि का जबरन अधिग्रहण बंद हो, 2013 का भूमि अधिग्रहण कानून लागू किया जाए, फसल का दाम MSP + 50% यानी डेढ़ गुना दिया जाए, मजदूर विरोधी 4 लेबर कोड वापस लिए जाएं ,मनरेगा बहाल हो, 200 दिन काम और ₹700 दिहाड़ी दी जाए, विधवा, वृद्धा, विकलांग पेंशन ₹5000 मासिक की जाए
शाहगंज रजवाहा का कुलावा बहाल किया जाए, बिच्छी गांव की 1600 बीघा जमीन की सिंचाई बाधित है
नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार अब भी नहीं चेती तो आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
उपस्थित रहे राजकुमार सिंह, पकड़ू सिंह, राजनारायण सिंह, लाल बहादुर सिंह, उदय प्रकाश, रामबचन, राजबली, रामेश्वर विश्वकर्मा सहित सैकड़ों किसान, मजदूर, महिला, नौजवान।
कार्यक्रम का संचालन CPI(M) के जिला मंत्री का. नंदलाल आर्य के देखरेख में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?