देश की तरक्की के लिए युवाओं में बौद्धिक ज्ञान बढ़ाने की जरूरत

IMG 20261120 WA0014
IMG 20261120 WA0014

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बनवासी सेवा आश्रम में तीन दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का समापन, संविधान और पर्यावरण पर हुई चर्चा

म्योरपुर (सोनभद्र)। स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित सामाजिक संस्था बनवासी सेवा आश्रम में शुक्रवार को तीन दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। शिविर के दौरान युवाओं को भारतीय संविधान, मौलिक अधिकारों, संवैधानिक मूल्यों, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया।
आश्रम की मंत्री शुभा प्रेम बहन ने सिंगरौली के इतिहास का जिक्र करते हुए बताया कि यह क्षेत्र एक ओर घने जंगलों और दूसरी ओर उपजाऊ कृषि भूमि के लिए प्रसिद्ध था। यहां के स्थानीय लोगों को कपड़ा बनाने से लेकर लोहा तैयार करने तक का पारंपरिक ज्ञान था और लोग स्वावलंबी जीवन जीते थे। लेकिन आजादी के बाद रिहंद बांध के निर्माण से हुए विस्थापन के बाद एक ओर औद्योगिक विकास हुआ, तो दूसरी ओर लोगों के पलायन के कारण सिंगरौली की संस्कृति, परंपराओं और स्वावलंबन की व्यवस्था प्रभावित हुई।
प्रशिक्षक पवन कुमार सिन्हा एवं उत्पला शुक्ला ने युवाओं के साथ संवाद करते हुए बताया कि युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान में भी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। उन्होंने खेलों के माध्यम से संवैधानिक मूल्यों के महत्व को समझाया। साथ ही प्राकृतिक एवं विकास संसाधनों में भागीदारी से वंचित लोगों को उनका अधिकार और उचित भागीदारी दिलाने में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
प्रशिक्षण के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने पर विशेष जोर दिया गया। युवाओं को बताया गया कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। साथ ही संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।
शिविर के दौरान श्रमदान, व्यायाम, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्राकृतिक प्रार्थना एवं सर्वधर्म प्रार्थना जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। शिवशरण भाई जी ने युवाओं को चार प्रकार की जैविक खाद बनाने की विधि भी समझाई।
समापन अवसर पर आश्रम की मंत्री शुभा प्रेम बहन ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में बदलाव लाने के लिए युवाओं का जागरूक, जिम्मेदार और संगठित होना जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए हमारी भागीदारी से जुड़े सौरभ कुमार ने कहा कि युवा ही गांव, देश और समाज को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि युवा सामाजिक एवं बौद्धिक ज्ञान बढ़ाने के लिए समाज से जुड़ें और अच्छी पुस्तकों का अध्ययन करें।
इस अवसर पर रमेश कुमार, मनोज यादव, जगमति बहन, निर्मला, आशीष सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?