सोनभद्र में मौसम का बदलेगा मिजाज: आज आंधी-तूफान के साथ वज्रपात का अलर्ट

IMG 20261120 201944
IMG 20261120 201944

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- DM की अपील – वज्रपात के समय घर से न निकलें, कोहरे में धीमी चलाएं गाड़ी

O- अगले दो दिन घना कोहरा छाएगा

सोनभद्र, 20 नवंबर। जनपद सोनभद्र में अगले तीन दिन मौसम करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, प्रादेशिक मौसम केंद्र लखनऊ ने 21 नवंबर को मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं 22 और 23 नवंबर को जनपद में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

DM चर्चित गौंड की अपील –

जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोनभद्र ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा –

“मौसम विभाग की चेतावनी को हल्के में न लें। मेघगर्जन और वज्रपात के समय तत्काल सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें। खुले मैदान, खेतों, पेड़ों, बिजली के खंभों और जलस्रोतों से दूर रहें। बिजली चमकने के दौरान मोबाइल से फोटो या वीडियो बनाने के लिए बाहर न निकलें।”

“तेज हवाओं के दौरान जर्जर भवनों, टीनशेड और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। घने कोहरे में अनावश्यक यात्रा न करें। यदि यात्रा बहुत जरूरी हो तो वाहन धीमी गति से चलाएं, फॉग लाइट का प्रयोग करें और आगे के वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।”

“किसान भाई खड़ी फसलों और पशुओं की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानी बरतें। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर 05444-297645 और हेल्पलाइन 1077 पर तुरंत सूचना दें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।”

जिला प्रशासन ने सभी विभागों को मौसम पर सतत निगरानी रखने और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नागरिकों से मौसम ऐप, दामिनी ऐप और मेघदूत ऐप का उपयोग करने की अपील की गई है।

– सतर्क रहें, सुरक्षित रहें –

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?