नौगढ़ में पशुओं से भरी बोलेरो पलटी, चालक फरार, चार बैल बरामद, पशु तस्करी का मुकदमा दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के बसौली मोड़ पर शुक्रवार देर रात पशुओं से भरी एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद वाहन चालक समेत उस पर सवार अन्य लोग मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पलटी हुई बोलेरो की तलाशी ली तो उसके अंदर चार बैल मिले। पुलिस ने सभी पशुओं को सुरक्षित कब्जे में लेते हुए वाहन को सड़क से हटवाकर थाने पहुंचाया।

प्राथमिक जांच में मामला पशु तस्करी से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने वाहन मालिक सहित कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध पशु तस्करी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्षेत्राधिकारी नौगढ़ नामेंद्र कुमार रावत ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और वाहन व पशुओं को कब्जे में लिया। वाहन मालिक तथा अन्य अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?