नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाए गए पौधे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के महत्व का बोध कराता है तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सक्रिय और जागरूक बनने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण कर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि पर्यावरण ही हमें जीवन प्रदान करता है। उन्होंने सभी से प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी का भाव रखते हुए उसे सुरक्षित एवं हरा-भरा बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र नाथ गिरी, डॉ. सर्वेश कुमार सिंह, मनीष राज बावरे सहित महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?