Trending News
महीनों से बंद पड़े हैं सैकड़ों पंप, लाखों के खर्च पर उठे सवाल,नौगढ़ में खराब हैंडपंपों की मरम्मत के नाम पर भुगतान सोनभद्र आरटीओ में अवैध वसूली का बड़ा आरोप, गिट्टी-बालू वाहनों से 5000 मासिक एंट्री फीस वसूलने का खेल बनवासी सेवा आश्रम में तीन दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सोनभद्र में वृहद रोजगार मेले में 1031 युवाओं को मिला जॉब ऑफर, 50 से अधिक कंपनियों ने लिया भाग केंद्रीय औषधि भंडार रॉबर्ट्सगंज में बाहरी व्यक्ति के हाथ में लेखा-जोखा, सीसीटीवी एक माह के डिटेल की जांच की उठी मांग यातायात माह में सोनभद्र पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नौगढ़ में जहरीला पानी पीकर 10 बकरियों की मौत, पशुपालक को नुकसान, नदी में मछली मारने वाला जहर मिलाने का आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली नौगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंगरही के हथिनी गांव में गुरुवार को नदी का पानी पीने के बाद 10 बकरियों की मौत हो गई। पशुपालक ने आरोप लगाया है कि नदी के पानी में मछली पकड़ने के लिए जहरीला पदार्थ मिलाया गया था।

हथिनी गांव निवासी विक्रम यादव अपनी बकरियों को चराने के लिए नदी किनारे ले गए थे। चराई के दौरान बकरियों ने नदी का पानी पिया। पानी पीने के कुछ ही देर बाद बकरियां अचानक जमीन पर गिरकर बीमार पड़ने लगीं। देखते ही देखते 10 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य बकरियों की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद विक्रम यादव ने ग्रामीणों की मदद से बीमार बकरियों का इलाज शुरू कराया। विक्रम यादव का आरोप है कि कुछ लोगों ने नदी में मछली पकड़ने के लिए जहरीला पदार्थ मिला दिया था, जिससे पानी दूषित हो गया। इसी दूषित पानी को पीने से उनकी बकरियों की मौत हुई है।

पशुपालक ने बताया कि उनकी बकरियां ही परिवार की आय का मुख्य साधन थीं। इस घटना से उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अन्य ग्रामीणों की कुछ बकरियां भी उसी पानी को पीने के बाद बीमार हो गई हैं और उनका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विक्रम यादव ने तहसील प्रशासन से आर्थिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है।

ग्राम प्रधान पति अजय यादव उर्फ विक्की ने बताया कि तहसील प्रशासन से संपर्क कर पशुपालक को हुए आर्थिक नुकसान के एवज में सरकारी सहायता एवं मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?