नोनवट में वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ, सात दिनों तक सीड बॉल के माध्यम से होगा पौधरोपण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ (चंदौली)। सेव द अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को नौगढ़ विकासखंड के ग्राम नोनवट में वृहद वृक्षारोपण अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान के तहत आगामी सात दिनों तक लगातार सीड बॉल (बीज गेंद) के माध्यम से वृक्षारोपण किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. गुरु प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद (नई दिल्ली) एवं गोवंश संरक्षण भारत सरकार रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष केवल प्रकृति का श्रृंगार नहीं, बल्कि मानव जीवन का आधार हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने की। उन्होंने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट से बचने के लिए जनभागीदारी के साथ वृक्षारोपण अभियान को जनआंदोलन बनाना होगा। प्रत्येक व्यक्ति यदि एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

इस अवसर पर सिद्धार्थ फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश सिंह, वरुण संस्था के महासचिव डॉ. एस.पी. सिंह, संस्था के मोटिवेटर कार्यकर्ता विजेंद्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार, देवेंद्र साहनी, बसंत केसरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया तथा लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की गई। सेव द अर्थ फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत अगले सात दिनों तक सीड बॉल तकनीक के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा, जिससे हरित क्षेत्र का विस्तार हो सके और पर्यावरण संरक्षण को नई मजबूती मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1541
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?