कुंडाडीह में करमडार पूजा का दो दिवसीय आयोजन, जल-जंगल-जमीन भाई-बहन के प्रेम का मना पर्व

IMG 20261025 WA0001
IMG 20261025 WA0001

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सांसद , दूसरे दिन मंत्री रहे मुख्य अतिथि, तालाब में किया जौ और करम डार का विसर्जन

म्योरपुर (सोनभद्र)। जय सेवा, जय जोहार, जय बड़ा देव के उद्घोष के साथ संयुक्त आदिवासी महासभा के तत्वावधान में करमडार पूजा एवं प्रकृति-संस्कृति और आदिवासी परंपरा के पावन पर्व का दो दिवसीय आयोजन ग्राम पंचायत कुंडाडीह में किया गया।
आयोजक मंडल द्वारा सभी ग्रामीणों को सपरिवार आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के पहले दिन शनिवार को मुख्य अतिथि सोनभद्र सांसद छोटेलाल खरवार रहे। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज कई सदियों से अपनी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति से जुड़ा हुआ है।
दूसरे दिन रविवार को आयोजक मंडल बबई सिंह मरकाम ने तिलक-चंदन लगाकर मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक दुद्धी हरिराम चेरो एवं रामदुलार गोंड़ सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। एससी-एसटी आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने कहा कि सरकार ने हमें आयोग का उपाध्यक्ष बनाया है, इसलिए हमारा कर्तव्य है कि आदिवासी समाज को एकजुट कर शिक्षा पर ध्यान दें।
संजय गोंड़ (धुर्वे) ने कहा कि हमारा समाज हमेशा जल, जंगल, जमीन के लिए आगे रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को मजबूत कर आदिवासी समाज को मजबूत करना है। ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड़ ने नशा से दूर रहने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक रामदुलार गोंड़ ने कहा कि विधायक रहते हुए आदिवासी समाज को जंगल की जमीन का पट्टा दिलवाया। चेरो समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिराम चेरो ने बताया कि कर्मा पूजा भाई-बहन के प्रेम का पर्व है।
ओबरा विधायक एवं समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड़ ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में हमारे समाज की दो प्रतिशत आबादी है, इसलिए एकजुट होकर रहना होगा। उन्होंने आदिवासी वनाधिकार पट्टा और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह जैसी सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। निरेंद्र प्रताप सिंह गोंड़ ने कहा कि आदिवासी समाज बहुत पुराना है।
कार्यक्रम के आयोजक मंडल में उमाशंकर उर्फ बबई सिंह मरकाम, संचालन एवं संयोजक जयमंगल सिंह उरेती रहे। समापन पर म्योरपुर कस्बा स्थित तालाब में जौ और करम के डार का विसर्जन किया गया।
इस दौरान अनुसूचित जनजाति जिलाध्यक्ष मोहरलाल खरवार, राधेश्याम पनिका, तुलसीराम पनिका, मंगला प्रसाद, जुबेर आलम, प्रेमचंद यादव सहित मध्य प्रदेश के सिंगरौली, झारखंड एवं छत्तीसगढ़ से आए आदिवासी समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?