Trending News
इस्लामिया मिल्लत सोसायटी का चुनाव संपन्न, 274 मत पाकर सुहेल खान बने सदर ग्रामीण स्कूलों के छात्रों का सपना हुआ सच, PM श्री के बच्चे करेंगे IIT दिल्ली, राष्ट्रपति भवन और साइंस सेंटर का भ्रमण – DM ने दिखाई हरी झंडी नौगढ़ में विस्फोटक गोला खाने से भैंस की मौत, पशुपालक ने डीएफओ और एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की SP नेता अविनाश कुशवाहा ने चुनाव आयोग को बताया ‘वोट चोर’, बोले- SIR के नाम पर 51386 वोट काटे, DM से लेकर BLO तक सब मिलीभगत में शामिल आईएएसओडब्ल्यूए के कार्यक्रम में छाए जनपद सोनभद्र के उत्पाद,’सोन अर्थ’ गिफ्ट हैंपर वरिष्ठ अधिकारियों को किए भेंट सोनभद्र में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, आरोपी की 23.86 लाख की संपत्ति फ्रीज

इस्लामिया मिल्लत सोसायटी का चुनाव संपन्न, 274 मत पाकर सुहेल खान बने सदर

IMG 20261025 WA0015
IMG 20261025 WA0015

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। क्षेत्र की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था इस्लामिया मिल्लत सोसायटी का चुनाव रविवार को स्थानीय जामा मस्जिद परिसर में शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में निष्पक्ष रूप से कराई गई।

चुनाव में सोसायटी के 467 सदस्यों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया गया, जिसमें सुहेल खान ने कुल 274 मत प्राप्त कर सदर पद पर जीत दर्ज की। उनके सदर बनने की घोषणा होते ही मस्जिद परिसर में मौजूद समर्थकों और सदस्यों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। दूसरे स्थान पर खुर्शीद आलम 100 मत प्राप्त की तथा तीसरे स्थान पर राहत हुसैन में 87 में प्राप्त किया 6 मत अवैध मिला। मतगणना कर्मियों में हाजी अली अकबर, मकसूद अंसारी, मोहम्मद अख्तर आलम खान, उमेर अहमद, असलम रहे।


नवनिर्वाचित सदर सुहेल खान ने जीत के बाद सभी मतदाताओं, सोसायटी के बुजुर्गों और प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सोसायटी के विकास, शिक्षा को बढ़ावा देने और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए वह सभी को साथ लेकर काम करेंगे।


इस मौके पर सोसायटी के कई गणमान्य सदस्य, चुनाव अधिकारी और स्थानीय प्रशासन के लोग मौजूद रहे। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर सभी ने संतोष व्यक्त किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?